फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पाइपलाइन फटने से 12 घंटे ठप रही जलापूर्ति

Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लखपेड़ाबाग चौराहे के पास फटी पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का काम मंगलवार रात भर चला। बुधवार सुबह मरम्मत पूरी होने के बाद सड़क पर मिट्टी डालकर पिटाई की गई। दोपहर बाद जलालपुर, लखपेड़ाबाग, चित्रगुप्तनगर समेत आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों में फिर से पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


शहर से गुजरने वाले लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लखपेड़ाबाग चौराहे के पास सोमवार को मरम्मत हो रही थी। रात करीब 10 बजे अचानक पेयजल की मुख्य पाइपलाइन फटने से कुछ ही देर में हाईवे का एक हिस्सा पानी से लबालब हो गया था।

रात करीब 11 बजे हालात काबू में करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पंपिंग सेट भेजे। पानी को पंपिंग सेट के जरिये सड़क किनारे डायवर्ट किया गया। इस दौरान यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुरानी पाइपलाइन के कमजोर हिस्से को बदलकर फिलहाल आपूर्ति बहाल कर दी गई है लेकिन स्थायी समाधान के लिए पूरी लाइन बदलने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल राहत की बात यह है कि करीब 12 घंटे बाद लोगों को फिर से पानी मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें