फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से सड़कों पर पानी, आवागमन में परेशानी

Sun, 10 Sep 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के कारण शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह जलभराव हो गया है। लगातार तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश अब लोगों को रास नहीं आ रही है। गर्मी और उमस से भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा बारिश में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार को स्कूल खुलने की वजह से बच्चे भी बारिश में भीगते हुए जाते नजर आए।
विज्ञापन



बारिश की वजह से शहर के लाजपतनगर, हजाराबाग, लखपेड़ाबाग, आवास विकास, विकास भवन, नाका सतरिख, पैसार, विजयनगर, आजादनगर आदि मोहल्लों में सड़क पर पानी भर गया है। वहीं कुछ मोहल्लों में पानी लोगों के घरों तक भी पहुंच गया है। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्ग पर भी जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतेंं हो रही हैं। वहीं जिला अस्पताल परिसर में भी जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण पानी भरा हुआ है। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से इस समस्या का स्थायी हल न निकाले जाने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।


शहरवासियों का कहना है कि हर बार बारिश में जब इसी तरह की समस्या खड़ी होती है तो इसका कोई स्थायी हल क्यों नहीं निकाला जा रहा है। वहीं इस संबंध में ईओ संजय शुक्ला ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिन मोहल्लों में जलभराव अधिक है, वहां पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें