फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांवों में घुसा पानी

Sat, 05 Aug 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
उफनाई नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाघरा ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। शनिवार को घाघरा खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच कर ताडंव मचाने बेताब दिख रही है। घाघरा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। बाढ़ से सिरौगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील के 11 गांव पहले से प्रभावित हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद रामनगर तहसील के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे इन गांवों के लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।  
विज्ञापन


शानिवार को घाघरा का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर 106.626 रहा। जो खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर था। घाघरा प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ रही। जिससे पहले से प्रभावित सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील के नाउनपुरवा, चरपुरवा, नयापुरवा, बेहटा, रायपुर मांझा्र परसावल, नैपुरा, कमियार, गढ़ी कोयलावर व मल्दहा के बंधे पर रह रहे तराईवासियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। तो रामनगर तहसील के कंचनापुर, हेतमापुर, पुरनपुर, जमका, खुज्जी गांवों में पानी घुस गया है। हालांकि अभी ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर नहीं निकल रहे हैं।

एसडीएम रामनगर लव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए 13 नावें बढ़ा दी हैं। रविवार को इन गांव के 120 पैकेट राहत सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार सिंह व तहसीलदार एसपी सिंह ने परसावल गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन


एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घाघरा के बढ़ते जलस्तर को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाढ़ क्षेत्र के एसडीएम से लेकर लेखपाल तक को बाढ़ क्षेत्रों में मौजूद रहने के आदेश दिए गए है। रामनगर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में शनिवार को बाढ़ का पानी घुस गया है।  

मवेशियों के लिए चारा लेने गए किशोर की घाघरा में डूब कर मौत हो गई। साथी किशोर की के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। रामसनेहीघाट तहसील का बांस गांव घाघरा के बीच में बसा है। यहां के निवासी गनेश का 15 वर्षीय पुत्र शिवा शनिवार को मवेशियों के लिए चारा लेने अपने साथी सोनू के साथ गया था।

चारा कटते समय घाघरा की लहरों की चपेट में आकर डूबने लगा। साथी सोनू ने उसे डूबता देख शोर मचाया। जब तक ग्रामीण पहुंचे और उसे बचाने घाघरा में कूदे, उसकी उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल कर घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घाघरा में डूबे किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को दैवीय आपदा की राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें