फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 26 Sep 2015 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद सतरिख थाने में चौकीदार है। बीती रात करीब आठ बजे वह साइकिल से सरैया चौकी पर गल्ला व्यवसायी के घर गेहूं बेचने गया था। उसी दौरान गांव के ही सगे भाई संदीप वर्मा व बबलू वर्मा ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


अयोध्या प्रसाद भागा तो उसे चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। चौकीदार ने सूचना सतरिख थाने मेें दी। पुलिस ने घायल चौकीदार को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया।

चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संदीप वर्मा व बबलू वर्मा के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। घायल चौकीदार का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव के दलित चौकीदार को गांव के ही लोगों ने पीटा है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

- शफीक अहमद, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें