फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोष सिद्ध होते ही न्यायालय से भाग निकला अपराधी

Sat, 26 Sep 2015 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक शासकीय अधिवक्ता राजकुमार वर्मा ने बताया कि थाना सफदरगंज क्षेत्र के रसौली गांव में सात साल पहले विष्णु मौर्या पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में गांव के ही जफरूल, जावेद व छोट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी मामले में शनिवार को कोर्ट नंबर पांच एडीजे उदयभान सिंह की अदालत में फैसला होना था।
विज्ञापन


अदालत के फैसले के दौरान वहां तीनों आरोपी मौजूद थे। अदालत ने तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया। इसी बीच एक आरोपी जावेद मौके से भाग निकला। इसके बाद दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अदालत ने फरार आरोपी को पकड़ने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

वादी पक्ष के अधिवक्ता निर्दोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अदालत में फैसले के दौरान जब दोष सिद्ध हो गया तो एक आरोपी भाग निकला। कहा कि अन्य दो आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


वहीं सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। सीओ ने कहा कि वह पता कराएंगे यदि ऐसा कुछ हुआ है तो फरार आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें