फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सर्दी की आहट से सजा गर्म कपड़ों का बाजार

विज्ञापन
शहर के बाजार में रजाई गद्दे की सजी दुकान। - फोटो : शहर के बाजार में रजाई गद्दे की सजी दुकान।
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में बदलाव से सर्दी की आहट मिलते ही गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। मुख्य बाजार धनोखर, घंटाघर की दुकानों पर रजाई, कंबल और जैकेट का स्टॉक सज गया है। दुकानदारों ने नई डिजाइन और आकर्षक ऑफरों के साथ ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बाजार में महिलाओं और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की कई वैरायटी व डिजाइन के कपड़े हैं। महिलाएं वूल ब्लेंड कुर्तियां और हैंडक्राफ्टेड स्वेटर खूब पसंद कर रही हैं। वहीं बच्चों के लिए कार्टून प्रिंटेड ऊनी कपड़े खास आकर्षण बने हुए हैं। शहर के शॉपिंग मॉल्स ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट ऑफर दिया है। लइया मंडी में कई दुकानदारों ने रजाइयां सजा रखी हैं, जिसमें जयपुरी रजाई खास है। मॉल में ऑफर के तहत जैकेट, कैप पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। धनोखर बाजार के समीप स्थित एक दुकानदार ने बताया कि इस बार जैकेट और हुडी के नए ट्रेंड आए हैं। खासकर युवाओं में डेनिम लुक और ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट्स की मांग बढ़ी है। अगले हफ्ते से बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें