फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वार्ड बॉय की मौत

Thu, 07 Jan 2016 11:49 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक वाहन की टक्कर से बाइक से लखनऊ जा रहे एक वार्ड ब्वाय की मौत हो गई। मृत युवक फैजाबाद जिले के रौनाही का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम बरसेंडी निवासी संजय कुमार(30) पुत्र भवानी प्रसाद मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। बुधवार की देर रात संजय अपनी बाइक से लखनऊ जा रहे थे। तभी रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में हाईवे पर बाईपास ओवरब्रिज के समीप किसी वाहन ने वार्ड ब्वाय की बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वार्ड ब्वाय की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई राजेश कुमार का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। कहा रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल रामसनेहीघाट जेएल सोनकर का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें