फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते कुएं में गिरीं दो मासूम, एक की मौत

Thu, 07 Jan 2016 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के गदिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो मासूम बहनें खेलते-खेलते अचानक कुएं मेें गिर गईं। इस घटना में जहां एक की मौत हो गई है वहीं दूसरी का निजी डॉक्टर के यहां इलाज करवाया है। मृतक के परिवारीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव के रहने वाले शहबान अली के यहां उनके रिश्तेदार दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद गांव निवासी खुर्शीद की पत्नी अपनी दो पुत्रियां वाइजा (2) व आरफा (3) के साथ आई हुई थीं। शहबान अली के घर के आंगन में एक कुआं है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों मासमू बहनें कुएं के पास खेल रही थीं तभी वह खेलते-खेलते कुएं में जा गिरीं। इस दौरान घर की महिलाआें को जब पता लगा कि दोनों बच्चियां कुएं में गिर गई है तो महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दौड़े ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया।

कुआं काफी पतला होने के चलते जब उसमें कोई नहीं जा सका तो ग्रामीणाें ने कुएं में बाल्टी डाली। इस दौरान बाल्टी में बैठकर बड़ी बेटी आरफा तो बाहर आ गई लेकिन वाइजा की कुएं में ही डूबने से मौत हो गई। इसके बाद काफी प्रयास से बच्ची का शव बाहर निकाला जा सका। परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिए बगैर मृतक बच्ची के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। चौकी प्रभारी गदिया सतीश यादव ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें