फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नाला साफ कर रहे प्राइवेट सफाई कर्मी पर गिरी दीवार, मौत

Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत में ठेके पर नाले की सफाई कर रहे सफाई कर्मी पर अचानक पक्की दीवार गिर गई। साथी सफाई कर्मियों ने उसे मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में परिषदीय विद्यालय से लेकर प्रधान के अहाते तक करीब 50 मीटर नाले की सफाई होनी थी। सतरिख कस्बे के सफाई कर्मी राजेंद्र ने 16 हजार रुपये में नाले की सफाई का ठेका लिया था। शनिवार से नाले की सफाई का काम शुरू हुआ था। रविवार को आठ सफाईकर्मी एक साथ नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार की ईंट की पुरानी दीवार अचानक सफाईकर्मी रोहित कुमार (24) निवासी मोहल्ला भारतगंजए थाना सतरिख पर गिर गई। साथ काम कर रहे अन्य सफाई कर्मी शोर मचाते हुए नाले से बाहर निकले और मलबा हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रोहित को बाहर निकाला और सीएचसी जैदपुर ले गए। यहां डॉ. दिवेश पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। अब्दुल्लापुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी गोविंद ने बताया कि उसकी ड्यूटी निकाय चुनाव में सामग्री वितरण में लगाई गई थी, लेकिन रविवार को अवकाश होने के कारण वह गांव चला गया था। निजी सफाई कर्मियों से सफाई कराई जा रही थी तभी हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि राजेंद्र ने सफाई कराने का ठेका लिया था। रोहित उसी के साथ काम करने आया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें