फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर लूटपाट करने वाले चार बदमाश दबोचे

Mon, 01 May 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर लूटपाट करते वाले चार बदमाशों को रविवार को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूटे गए 20 मोबाइल व तीन तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। एएसपी दक्षिणी डाॅ. अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि स्वाट, सर्विलांस व रामसनेहीघाट कोतवाली की संयुक्त टीम ने बबलू निवासी कोइलावर माझा थाना दरियाबाद, अरविंद व गोविंद निवासी भुड़ेहरी व शुभम निवासी सरायशेफ, टिकैतनगर को वैशनपुरवा गांव के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे से गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने 25 दिन पहले दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास ट्रक चालक व खलासी से लूट का प्रयास किया था। पकड़े गए गोविंद ने डेढ़ माह पूर्व अपने भाई राकेश व अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रक चालक की पिटाई कर डकैती की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें