फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खेलते बच्चों पर गिरी दीवार, भाई-बहन की मौत, तीन घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के गुलचप्पा कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह जर्जर दीवार रास्ते में खेल रहे एक ही परिवार के पांच बच्चों पर भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मो. मुस्लिम का पुत्र हुजैफा (7), पुत्री हाजरा बानो (11), इनके भाई सलमान का पुत्र हस्सान (8) व पुत्री हानिया (4) और तीसरे भाई मन्नान का पुत्र अदनान (14) घर के सामने से गुजरे रास्ते में खेल रहे थे। रास्ते के दूसरी ओर गांव के ही कलीम के अहाते की पुरानी व ईंट से बनी जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। पांचों बच्चे इसके मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।
मलबे में दबे हुजैफा की मौत हो चुकी थी। रामसनेहीघाट सीएचसी में हाजरा बानो को मृत घोषित कर दिया गया। हस्सान व अदनान को परिजन निकट की रुदौली सीएचसी ले गए, जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। मासूम हानिया को कम चोटें आईं है। उसे निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर ले जाया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम रामसनेहीघाट बृजेंद्र उपाध्याय ने हादसे के बाद बची हुई जर्जर दीवार को तत्काल गिराने के निर्देश दिए। दोनों मृत बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्षों से दीवार जर्जर पड़ी थी। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण अचानक ढह गई। मो. मुस्लिम के केवल दो ही बच्चे थे। दोनों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें