सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में बुधवार को विद्यालय की जर्जर भवन तोड़ते समय अचानक दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आकर किशोर समेत छह श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान प्रधान अनुज कुमार के भाई पवन द्वारा श्रमिकों को लगाकर विद्यालय का जर्जर भवन गिरवाया जा रहा था। इसी दौरान छत का एक हिस्सा तोड़त समय पूरी दीवार अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आकर मौजूद श्रमिक पप्पू , ननकऊ, अजीज, दशरथ व एक 14 वर्षीय किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सूरतगंज लेकर जाया गया। जबकि ननकऊ का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।