फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन पदों पर मतदान 21 को तेज हुई चुनाव की सरगर्मियां

Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व पर्चा वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नाम वापसी के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इसके चलते अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला राजेंद्र प्रसाद वर्मा व इंद्रेश कुमार शुक्ल में तय हो गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश यादव, रमेशचंद्र रावत, सत्यदेव गुप्ता व महामंत्री पद पर रामलाल वर्मा, संजय सिंह व कृष्णकान्त मिश्रा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने के लिए अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने-अपने पक्ष में लामबंद करना भी शुरू कर दिया है। कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान 21 फरवरी को होना है। एल्डर्स कमेटी के चैयरमेन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय होने के कारण मतदान सिर्फ अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें