फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शांतिपूर्ण रहा उपचुनाव में मतदान, मतगणना कल

Wed, 07 Aug 2024 05:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को प्रधान के तीन एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों पर चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरह से संपन्न हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को पुलिस की सुरक्षा निगरानी में ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग कक्षों में रखा गया है। मतगणना का कार्य बृहस्पतिवार 8 अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू हो गा जो परिणाम की घोषणा तक चलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत रीठी सिकंदरपुर में प्रधान व बीडीसी पद के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। इस दौरान कुल 1811 मतदाताओं में से शाम तक करीब 64 फीसदी अर्थात 1159 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां प्रधान पद के लिए छह दावेदार चुनाव मैदान में हैं। चुनावी मुकाबला चेतराम, दुर्गेश कुमार, माया दवी, राम खेलावन, रामनेवाज व रमेश चंद्र के बीच है। वहीं बीडीसी के लिए आशा देवी व रंजना के बीच सीधा मुकाबला है।
त्रिवेदीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौरास में दो प्रत्याशियों के बीच हुई सीधे मुकाबले में 69.5 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2700 मतदाताओं में से 2300 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं ग्राम पंचायत कान्हूपुर में कुल 1400 मतदाताओं में 1100 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सेदारी लिया है। यहां कुल चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान के बाद दोनों ब्लॉकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को पुलिस की सुरक्षा निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में मतदान के दौरान दिव्यांग वोटरों के लिए व्हीलचेयर तक की व्यवस्था नहीं मिली। इसके चलते मतदान के लिए दिव्यांगों को गोद में पोलिंग बूथ तक लाकर मतदान कराना पड़ा।
जौरास पंचायत में एक प्रत्याशी ने मतदान के दौरान धांधली बरतने की की शिकायत भी दर्जा कराई जबकि कान्हूपुर पंचायत में चारों प्रत्याशी गांव के बाहर मौजूद मतदाताओं को बुलाकर अपने पक्ष में मतदान कराते दिखे। जौरास प्राथमिक के मतदान केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था न होने से भी लोगों को खूब परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें