फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 75 मशीनों के सहारे दस लाख आधारकार्ड, कैसे हो अपडेट

Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राशन अनाज पाने वाले करीब 26 लाख लाभार्थियों की ईकेवाईसी कराई जा रही है। इसमें बच्चों का भी बॉयोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य हो गया है। ऐसे में हर माह राशन पाने के लिए पांच साल से ऊपर की उम्र वाले बच्चों के आधार का बॉयोमीट्रिक अपडेट कराने के लिए बैंकों से लेकर डाकघरों में भारी भीड़ जुट रही है। भीड़ इतनी है कि कई जगह पर पुलिस कर्मी तक लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न केंद्रों पर आधार के लिए सिर्फ 75 बॉयोमीट्रिक मशीनों की ही उपलब्धता है, जबकि आधार संशोधन की 92 मशीनें हैं। रफ्तार सुस्त होने के चलते शहर की बैंकों, प्रधान डाकघर पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रहती है।डाकघर जैदपुर में लसोरवा के हरिकेश अपने दो बच्चों के साथ आधार बनवाने के लिए एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे हैं। 14 अगस्त तक टोकन एडवांस में बंट चुके हैं। ऐसे में अवैध वसूली, टोकन देने जैसी समस्याएं भी खुलकर सामने आ रही हैं।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए सीएससी जिला समंवयक, एलडीएम, बैंकर्स समेत आधार से संबंधित लोगों के साथ बैठकर आधार अपग्रेड कराने के कार्य की समीक्षा भी की। निर्देश दिया कि आधान बनाने व संशोधन के लिए समय के साथ संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाए। ब्लॉक बनीकोडर व नगर पंचायत रामसनेहीघाट की आबादी करीब तीन लाख है। पहले आंगनबाड़ी केंद्र भिटरिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुमेरगंज, पोस्ट ऑफिस रामसनेहीघाट, बीएसएनल कार्यालय में आधार बनाए व अपडेट किए जाते थे, लेकिन अब सिर्फ आर्यावर्त बैंक भिटरिया में ही प्रतिदिन करीब 35 बायोमीट्रिक अपडेशन हो पा रहे हैं। इसके अलावा दो निजी संस्थानाें पर सिर्फ संशोधन हो रहा है। दूर संचार केंद्र हैदरगढ़ पर आधार संशोधन के लिए भारी भीड़ जमा रही। अमित राज ने बताया कि यहां आधार संशोधन के लिए 200 रुपये मांग रहे हैं। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, पोस्ट ऑफिस में आधार संशोधन के लिए भारी भीड़ जुट रही है। टोकन देकर एक सप्ताह से लेकर 15 दिन बाद की तिथि दी जा रही है। सिद्धौर में बीईओ कार्यालय 12 बजे के बाद खुला, जबकि सीडीपीओ कार्यालय पर आधार बने ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें