फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के वोटर, प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2015 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर केंद्र पर दो-ढाई सौ मतदाताओं ने सूची से गायब होने पर प्रदर्शन किया। दारियाबाद क्षेत्र में ग्राम जमीना मतदान केन्द्र पर पहुंचे जारमऊ व अईमा के वोटर मतदान करने पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी से पता चला कि उनके नाम लिस्ट में नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट देखी तो उनके होश उड़ गये। गांव के चार दर्जन से अधिक वोटरों के नाम गायब थे। कैलाश, रविचन्द्र, हेमलता, शिवदेवी, रामराज, प्रियंका, रंजना, दीपचंद्र आदि ने अधिकारियों से शिकायत की।

क्षेत्र के ग्राम हडाहा में भी 150 से अधिक वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं थे। पूरेडलई के ग्राम रहिमापुर में शुकुन्तला, रामनिवास सहित दर्जनों मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले।
विज्ञापन


सूची से नाम गायब होने के चलते वोट नहीं डाल पाए मतदाताओं ने प्राथमिक विद्यालय सिरौलीगौसपुर केंद्र के पास सड़क पर प्रदर्शन किया। एसडीएम गरिमा स्वरुप का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें