फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर माथापच्ची शुरू, कईयों की बदल जाएगी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण पर माथापच्ची शुरू हो गई है। शासन ने आरक्षण को लेकर जो निर्देश जारी किए हैं उससे कई लोगों की सीट बदलनी तय मानी जा रही है। वहीं पहले से चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे दावेदारों की निगाहें भी अब आरक्षण पर टिक गई हैं और वह भी आरक्षण जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा भले ही न हुई हो लेकिन संभावित दावेदार चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से नगर पालिका और नगर पंचायतों को पाट दिया गया है। शासन से भी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद परिसीमन, मतदाता सूची आदि की प्रक्रिया चल रहीं है।
अब आरक्षण को लेकर भी निर्देश जारी हो गए हैं। शासन से मिले आदेशों के बाद प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं और आरक्षण को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई हैं। सूत्र बताते है कि शासन स्तर से आरक्षण को लेकर जो निर्देश जारी किए गए हैं उससे कई दिग्गजों की सीटें बदलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे दावेदारों की पूरी निगाहें अब आरक्षण पर टिक गई हैं। आरक्षण में यदि सीट बदलती है तो इनके अरमानों पर पानी फिरना तय हैं। नगर पालिका, नगर पंचायतों और वार्डों का आरक्षण क्या होगा, इसका इंतजार शुरू हो गया है। हालांकि अभी आरक्षण की प्रक्रिया ही चल रही है कि अफवाहों का दौर भी तेज हो गया है। आरक्षण जानने के लिए दावेदार नेताओं से लेकर अधिकारियों तक की चौखट की परिक्रमा भी करने लगे हैं।
ये जारी किए गए नियम
निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर जो नियम जारी किए गए हैं वह कुछ इस प्रकार से हैं। ऐसे वार्ड जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आवंटित थे उन्हें होने वाले चुनाव में आवंटित नहीं किए जाएंगे। इससे साफ हो रहा है कि पहले जो आरक्षण था, उसका बदलना तय है। ऐसे में किसकी सीट जाएगी और किसी बचेगी ये तो वक्त ही बताएगा।
निकाय चुनाव को लेकर शासन से मिले आदेशों के बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीएम का मार्गदर्शन लेकर कार्य किया जा रहा है। निर्धारित अवधि के अंदर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-राकेश कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें