फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विश्वकर्मा की मनाई जयंती, निकाली शोभायात्रा

Mon, 18 Sep 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले भर में रविवार को पूजन-अर्चन के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा निकाली और भंडारे का आयोजन भी किया। इसके अलावा सभी विद्युत उपकेंद्रों और औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन


शहर के चित्रगुप्तनगर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने पूजन-अर्चन और भंडारे का आयोजन शुरू कर दिया। यहां आरती के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर जयंती मनाई। वहीं पीरबटावन स्थित कपड़े के कारखाने में संचालक राजकुमार जैन ने हवन-पूजन कर भंडारे का आयोजन कराया। धनोखर चौराहे स्थित विद्युत शिकायत केंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन व हवन किया गया। देर शाम मध्यप्रदेश की कल्पना दुबे और कानपुर के लालमन चंचल ने जवाबी कीर्तन किया।

छाया चौराहे पर स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने पूजन-अर्चन किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवाधाम के खजुरी गांव में जवाबी कीर्तन किया गया। इसमें कल्पना दुबे और सुशील दिनकर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ, बदोसराय, किंतूर, सैदनपुर, सहादतगंज, टिकैतनगर, पंजरौली, दरिगापुर आदि गांवों में पूजन-अर्चन किया गया। मसौली चौराहे पर स्थित सभी प्रतिष्ठानों और उपकेंद्र पर एडीओ रामगोपाल, जेई लालजी सिंह ने हवन-पूजन किया। गणेशपुर क्षेत्र के लकड़ी मंडी बड़नपुर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का आचार्य विमल कुमार मिश्रा ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


इसके बाद रत्नेश कुमार के नेतृत्व में रथ पर विराजमान कर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकली, जो बड़नपुर से गणेशपुर होते हुए रैली बाजार मोड़ से वापस लकड़ी मंडी पहुंची। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैदपुर क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बीबीपुर स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, सिद्धौर, कोठी, फतेहपुर, निंदूरा, कुर्सी, दरियाबाद, सतरिख आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें