फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने जीता मुकाबला

Wed, 08 Nov 2023 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ओपन पुरुष फुटबॉल लीग में मंगलवार को दो मैच खेल गए। जिसमें पहला मुकाबला विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने जीत लिया। दूसरा मैच दूसरा मैच कालिंदी फुटबॉल क्लब कुर्सी और जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।
विज्ञापन


पहला मुकाबला टाइगर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब हैदरगढ़ और विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मैच का पहला हाॅफ शुरू होते ही विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को लालसा देते हुए अपने चक्रव्यूह में फंसा लिया। खेल के 22वें मिनट में आक्रमण कर ऋषि राज ने हेड से गोल कर दिया। दूसरा हाॅफ शुरू होते ही टाइगर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब हैदरगढ़ के खिलाड़ियों ने गोल करने का बहुत प्रयास किया। मगर गोल नहीं कर सके और 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरा मैच कालिंदी फुटबॉल क्लब कुर्सी और जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का पहला हाफ शुरू होते ही दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबला बराबरी पर छूटा और निर्णायक द्वारा दोनों टीमों को एक एक अंक दिया गया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, संतोष जायसवाल, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सज्जाद हुसैन, प्रभात सिंह, अमित सिंह, अभिषेक वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





जिला स्तरीय हॉकी लीग आज से
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बुधवार से जिला स्तरीय हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन के सचिव मजहर अज़ीज़ खान ने बताया कि इसमें केवल बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन से पंजीकृत टीमेंं तथा खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। हॉकी लीग में बालिका वर्ग का भी मैच खेला जाएगा। दिसंबर में बालिकाओं का स्टेट टूर्नामेंट भी खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें