फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टीका लगाने के बाद दो छात्राओं की बिगड़ी हालत 0

Tue, 07 Nov 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में चल रहे टीकाकरण के दौरान दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई। यह देख स्कूल में हड़कंप मच गया। दोनों छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक हालत में सुधार होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



डिप्थीरिया की रोकथाम और इससे वंचित बच्चों को टीका लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कस्बे के युगांतर इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को टीका लगाए जा रहे थे। अभी मात्र 10 बच्चों को ही टीका लगाया गया था। टीका लगने के कुछ देर बाद ही कक्षा 10 की छात्रा अंशु व यशी की हालत बिगड़ने लगी। यह देख आननफानन दोनों छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका चिकित्सकों ने उपचार किया।


सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए टीकाकरण चल रहा है, जिन छात्राओं की हालत बिगड़ी थी, अब वह स्वस्थ हैं। खाली पेट होने के कारण यह दिक्कत हुई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि एक वायल से कई बच्चों को टीके लगे थे, दो छात्राओं में घबराहट की शिकायत पर सीएचसी भेजा गया था। अब दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें