फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देव स्थल पर बन रही पानी टंकी का ग्रामीणों ने किया विरोध

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। देव स्थल पर जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का ग्रामीणों ने विरोध किया। मौके पर पहुंचे लेखपाल और पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत करवाया। टंकी का निर्माण रोक दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण और पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर टंकी दूसरी जगह बनवाने की मांग की थी। सुनवाई न होने पर बृहस्पतिवार को शैलेंद्र कुमार, रवि प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार, रमेश कुमार आदि ने देव स्थान बन रही पानी टंकी का विरोध किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत में जहां पानी की टंकी का निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है, वह जमीन देवस्थान की है। लेखपाल की ओर से भी ठेकेदार को निर्माण से रोका गया था। यहां प्रति वर्ष मेला लगता है। बगल में बच्चों का विद्यालय है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से बोरिंग करने के दौरान देव स्थान को तोड़ दिया, जो जमीन चिह्नित हुई थ, वहां पर निर्माण नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद हल्का लेखपाल जगत पाल वर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान राजस्व लेखपाल और कोतवाली पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। लेखपाल ने ठेकेदार को निर्देश दिया है कि पानी टंकी निर्माण के लिए जो जगह चिह्नित हुई है, वही पर निर्माण कार्य कराया जाए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें