बाराबंकी। देवा कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आजमगढ़ जिले में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने अभियुक्त पर 10 हजार का पुरुस्कार घोषित कर रखा था।
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी संत कुमार, लखनऊ की मीमांसा समेत कई लोगों ने अप्रैल 2023 में हरिहर नगर लखनऊ निवासी अमित राज समेत चार लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर ठगने का केस दर्ज कराया था। जांच में पता लगा कि अमित राज मूल रूप से बलिया के सिवान कला सिकन्दरपुर का निवासी है और ग्राम विकास अधिकारी है। उसने अपने साथियों के साथ छल-कपट व कूट रचना कर संपत्ति हड़पी थी। पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाने पर फरार होने के बाद उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसकी संपत्ति की जांच भी कर रही है।