फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में ग्राम प्रशासक के इकलौते पुत्र की मौत

Mon, 05 Oct 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे के बाद नहर पुल के पास पड़ी बाइक।
विज्ञापन
फतेहपुर। बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में असोहना पंचायत की प्रभारी प्रशासक अनीता वर्मा के इकलौते पुत्र अभय वर्मा (16) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार महिला और पुरुष भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार असोहना निवासी विपिन कुमार और अनीता वर्मा का पुत्र अभय क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार को परीक्षा देने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। काजीपुर गांव के पास शारदा नहर पुल पर उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभय सड़क पर जा गिरा। मौके पर हेलमेट भी मिला।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से अभय को फतेहपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। दोनों के बारे में जानकारी की जा रही है।
नाबालिग छात्र भर रहे बाइक से फर्राटा
बाराबंकी। फतेहपुर में 16 वर्षीय छात्र की मौत के बाद नाबालिगों के बाइक चलाने पर फिर सवाल खड़े हुए हैं। स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले कई छात्र बिना लाइसेंस बाइक चलाते हैं। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर उनकी और अन्य राहगीरों की सुरक्षा खतरे में रहती है। शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में करीब एक दर्जन स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटर हैं। यहां कक्षा नौ से इंटर तक के छात्र सुबह और दोपहर बाइक से फर्राटा भरते नजर आते हैं। यातायात प्रभारी राम रतन ने बताया कि नाबालिग के बाइक चलाते मिलने पर उसके अभिभावक को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें