फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जंगल से बाहर खेतों में पहुंचा तेंदुआ, गांवों में अलर्ट

Mon, 05 Oct 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा/हैदरगढ़। गोमती किनारे शरीफाबाद जंगल में करीब दो माह से रह रहा तेंदुआ सोमवार सुबह खोहली गांव के पास खेतों में दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ करीब 400 मीटर तक दौड़कर जंगल में चला गया। कुछ युवकों ने दूर से उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने तेंदुए की पुष्टि करते हुए निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के गांवों में दहशत के बीच ग्रामीणों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह में शरीफाबाद जंगल में पहली बार तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद तीन-चार दिन के अंतराल पर बंदर, वनरोज और हिरन का शिकार होने की जानकारी सामने आई। वन विभाग ने पैदल निगरानी के साथ पिंजड़े में बकरी बांधकर और ड्रोन कैमरे से तलाश की, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण तेंदुआ नजर नहीं आया। तीन दिन पहले तेंदुए ने वनरोज के बच्चे को दौड़ाकर मार दिया था। इसके बाद जंगल के बाहर अलग-अलग स्थानों पर तीन नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।
सोमवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जंगल के बाहर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। लोगों के शोर मचाने पर वह भागने लगा। इस दौरान शरीफाबाद निवासी रामजीत कश्यप ने सियाराम कश्यप के खेत से होकर दौड़ते तेंदुए का वीडियो बना लिया। वनदरोगा अनुज की अगुवाई में वन विभाग की टीम जंगल के पास निगरानी कर रही है। ग्रामीणों ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

अयोध्या-अमेठी सीमा तक घूम रहा तेंदुआ
खोहली गांव के पास तेंदुआ देखा गया है। शरीफाबाद जंगल का एक छोर अयोध्या और दूसरा अमेठी जिले की सीमा पर पड़ता है। तेंदुआ वहां तक विचरण कर रहा है। अभी तक उससे कोई जनहानि नहीं हुई है। वह जंगल में ही रहता है और भूख लगने पर बाहर आता है। ग्रामीणों को सजग कर टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

-आकाशदीप बधावन,
डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें