बाराबंकी। एसडीएम सदर रहे सुमित यादव का तबादला गैर जनपद हो जाने से रामसनेहीघाट में तैनात एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी को डीएम ने सदर तहसील का एसडीएम बनाया है।
वहीं फतेहपुर में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात रामआसरे वर्मा को एसडीएम रामसनेहीघाट के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद आदेश जारी कर दिया गया है।