फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिसंबर को लेकर जिले में बढ़ी सतर्कता

Tue, 05 Dec 2017 11:35 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करती जीआरपी व नगर कोतवाली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में हुए बाबरी विध्वंस के 25 साल पूरेे होने पर छह दिसंबर को जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा सतकर्ता बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही पुलिस द्वारा रेलवे व बस स्टेशन व ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


छह दिसंबर बुधवार को जिले में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ ही हाईवे पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रहेंगे। इसके लिए एसपी अनिल कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को पुलिस ने शहर के सार्वजनिक स्थलों धनोखर चौराहा, घंटाघर, नाका सतरिख, बस स्टेशन, लाज, होटल व शराब की दुकानों में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की है।

सोमवार की देर रात भी एएसपी दिगंबर कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे समेत तमाम जगहों पर चेकिंग की। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी व पुलिस ने सभी प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों व कई ट्रेनों में चेकिंग की। हालांकि पुलिस के हत्थे कोई संदिग्ध नहीं लगा है। 
विज्ञापन


फतेहपुर में माहौल खराब करने का हो चुका प्रयास : बीते सप्ताह फतेहपुर कस्बे मेें कुछ अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल की दीवार पर छह दिसंबर को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर चिपका दिए थे। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते समय रहते यह पोस्टर हटा दिए गए जिससे स्थिति सामान्य रही। पुलिस इस काम को करने वालों का भी पता लगा रही है। 

छह दिसंबर को लेकर जिले में सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए गए है। सभी थाना प्रभारी अपने अपने इलाके में गश्त करने के साथ चेकिंग अभियान चला रहे है। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -अनिल कुमार सिंह, एसपी 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें