फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को अयोध्या जाएंगे उपराष्ट्रपति, सुरक्षा घेरे में रहेगा रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या तक ट्रेन से सफर करेंगे। मंगलवार को एसपी इंटेलिजेंस कानपुर राजेश कुमार सिंह ने बाराबंकी रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। रेलवे प्रशासन ने उप राष्ट्रपति की ट्रेन यात्रा को लेकर तकनीकी जांच व सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। इससे पहले 29 अगस्त 2021 को यहां से राष्ट्रपति की भी ट्रेन निकल चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, उप राष्ट्रपति की ट्रेन के आगे एक पायलट इंजन भी दौड़ेगा। जिला पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ इस पूरे रेलखंड की निगरानी करेंगी। बाराबंकी की सीमा 54 किलोमीटर में सुरक्षा के लिए 101 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर करीब 750 पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। रेलवे ने पूरे ट्रैक की मरम्मत के साथ लाइन की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। लखनऊ डीजल शेड में दो इंजन तैयार किये जा रहे हैं। इन इंजनों में कोई तकनीकी दिक्कत न हो, इसके लिए लॉगबुक का पूरा परीक्षण हो रहा है।
छह रेलवे गार्ड और छह लोको पायलट भी तैयार किए गए हैं। कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती भी होगी, जो उप राष्ट्रपति की ट्रेन की निगरानी करेंगे। उप राष्ट्रपति की ट्रेन संचालन के समय इस सेक्शन की दूसरी ट्रेनों को रोका जाएगा। उप राष्ट्रपति की ट्रेन 15 अप्रैल की सुबह नौ बजे चारबाग स्टेशन से रवाना होगी। बाराबंकी होते हुए ट्रेन 11 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उप राष्ट्रपति वहां प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। एसओ जीआरपी अनूप कुमार, ने बताया कि मल्हौर से लेकर रुदौली तक सभी स्टेशनों व उसके आउटर पर जीआरपी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर सर्वे भी हो चुका है।
विज्ञापन

इन स्टेशनों से निकलेगी उप राष्ट्रपति की ट्रेन
बाराबंकी जीआरपी का कार्यक्षेत्र लखनऊ के मल्हौर स्टेशन से लेकर अयोध्या के रुदौली स्टेशन तक लगता है। मल्हौर, सफेदाबाद, बाराबंकी, रसौली, सफदरगंज, सैदखानपुर, दरियाबाद, पटरंगा, रुदौली यह सभी रेलवे स्टेशन बाराबंकी जिले में आते हैं। इनसे होकर उप राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरेगी। ऐसे में यहां पर सुरक्षा आदि के इंतजाम बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें