फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाएगा विहिप

Thu, 18 Jul 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघंटेर (बाराबंकी)। ब्लाॅक निंदूरा के धरसंडा गांव में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड बैठक आगामी कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित की गई। विहिप जिला मंत्री राहुल कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। साथ ही विहिप के स्थापना दिवस 25 अगस्त से लेकर दो सितंबर तक गांव-गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सत्संग प्रमुख रामनाथ मौर्य ने सत्संग पर चर्चा करते हुए बताया कि यह एक संगठन का आधार बिंदु है। कार्यक्रम में तुलसीराम चौहान, उमेश यादव, मुकेश सिंह, आशीष सोनी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। इसके बाद देवा स्थित दुर्गा धाम मंदिर में प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश चौहान के अध्यक्षता में प्रखंड बैठक आयोजित की गई। इसमें सत्संग, बलोपसना, साप्ताहिक मिलन, संस्कारशाला, शक्ति साधना केंद्र के संचालन पर जोर देने का आह्वान भी किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें