फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज से बाजार में नहीं जाएंगे वाहन, ड्रोन से निगरानी शुरू

Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को शहर बाजार में नेबलेट से धनोखर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। अगर आप त्योहार के मौके पर शहर की बाजारों में खरीदारी करने जा रहे है तो वाहन लेकर मत जाएं। अगर जाएं तो उसे सुरक्षित जगह पर खड़ी कर पैदल ही बाजार में घुसें क्योंकि जाम लग रहा है। इसे देखते हुए मंगलवार से दिवाली तक शहर की मुख्य बाजार में ई रिक्शा व अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नाका सतरिख, निबलेट तिराहा, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर बैरियर पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बाजार में महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी। उधर, भीड़-भाड़ वाली जगहों की ड्रोन से निगरानी शुरू हो गई है।

सोमवार को घंटाघर, धनोखर चौराहा, नेबलेट तिराहा, छाया चौराहा, पटेल तिराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, प्रमुख मार्गों व बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी जारी रही। शाम को पुलिसबल ने शहर में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें