फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जांच कराने नहीं पहुंच रहे वाहन, पांच की ही हुई जांच

Wed, 10 Jul 2024 06:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी शहर में स्कूली वाहन की चेकिंग करते टीएसआई। 
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन चेकिंग के दौरान कोई स्कूली वाहन एआरटीओ प्रवर्तन टीम को अनफिट नहीं मिला। मंगलवार को फिटनेस के लिए सात वाहन पहुंचे जिसमें से पांच ने मानक पूरे किए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने मंगलवार शाम तक 11 स्कूली वाहनों की चेकिंग की, लेकिन कोई वाहन अनफिट नहीं पाया। मंगलवार दोपहर टीएसआई रामयतन यादव ने भी स्कूली वाहनों की चेकिंग की, लेकिन कोई वाहन अनफिट नहींं मिला। वहीं, स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच कराने के लिए लिए एआरटीओ दफ्तर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को दूसरे दिन सात वाहन जांच कराने के लिए पहुंचे। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि शिविर के पहले दिन पांच वाहन मानकों पर खरे उतरे। 22 जुलाई तक स्कूली वाहनों का फिटनेस किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने शिविर में जांच करवाने के बाद ही विद्यालयों के लिए वाहनों का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।

अफसरों की कमी, अभियान चलाना मुश्किल
एआरटीओ प्रशासन ने किसी तरह अभियान तो शुरू कर दिया है, लेकिन अफसरों की कमी के चलते यह कार्य चुनौतीपूर्ण लग रहा है। एक पीटीओ हैं, लेकिन दुर्घटना के चलते घायल हो गए हैं और अब चिकित्सीय अवकाश पर हैं। प्रवर्तन में दो अफसर थे उनके स्थानांतरण के बाद दोनों पद खाली हैं। ऐसे में अभियान चलाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें