फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिनभर उमस ने किया परेशान, शाम को बारिश से मिली राहत

Wed, 10 Jul 2024 06:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में तेज धूप में कुछ इस तरह चेहरा ढक कर निकलीं स्कूटी सवार।
विज्ञापन
बाराबंकी। लगातार दो दिनों से निकल रही धूप व बादलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को निकले तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। कुछ दिनों की बारिश के बाद धूप की तपिश लोगों को परेशान किया। गर्मी व उमस से लोग तर-बतर नजर आए। धूप में घरों से कम ही लोग बाहर निकले। जरूरी काम पर जाने वाले लोग ही घर से बाहर निकले। शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। करीब चार बजे आधे घंटे तक हुई बारिश के कारण गर्मी से मामूली राहत रही।
विज्ञापन

वहीं, जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी 82 प्रतिशत होने की वजह से लोग उमस से बेहाल रहेे। हवाओं की रफ्तार भी थमी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें