फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मोल गोदाम रोड पर स्थानांतरित की गई सब्जी बाजार

Wed, 15 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
पटरी बाजार में सब्जी की दुकानें लगाते कारोबारी-संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के सामने लगने वाली सब्जी बाजार मंगलवार को माल गोदाम रोड स्थित सांई मंदिर के निकट स्थानांतरित करा दी गई। नगर पालिका के कर्मचारी पूरा दिन डिग्री कॉलेज के सामने से सब्जी विक्रेताओं को माल गोदाम रोड पर भेजते रहे।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता नए स्थान पर जाने में आनाकानी करते रहे। हालांकि दोपहर तीन बजे के बाद सब्जी विक्रेताओं ने सांई मंदिर के निकट पहुंचकर बने चबूतरों पर अपनी दुकानें लगानी शुरू की। वहीं कुछ लोग ईओ व नगर पालिका अध्यक्ष के पास भी पहुंचे और दीपावली तक पुराने स्थान पर ही दुकानें लगाने की मोहलत देने की मांग की लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली। ईओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि सांई मंदिर के निकट ही अब सब्जी बाजार लगेगी। बताया कि 200 से ज्यादा पटरी दुकानदारों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें