फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वाराणसी मंडल की टीम बनी चैंपियन

Mon, 30 Dec 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगित
विज्ञापन
बाराबंकी। वाराणसी मंडल की महिला हैंडबॉल टीम ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में वाराणसी की टीम ने अयोध्या मंडल को एक गोल से हराया।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर मंडल और वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम 17-09 से विजयी रही। फाइनल मैच वाराणसी व अयोध्या मंडल के बीच हुआ। अयोध्या मंडल की टीम ने टॉस जीतकर मैच की शुरुआत की। पहले हाफ में वाराणसी की टीम पिछड़ रही थी लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल को रोमांचक बना दिया।

अंतिम क्षणों में स्कोर बराबर हो जाने से दर्शकों, कोच और खिलाड़ियों की धड़कनें तेज हो गईं। दूसरे हाफ में वाराणसी की टीम ने बाएं और दाएं छोर से आक्रमण करते हुए अयोध्या के गोलमुख पर दबाव बनाया और 23-22 से जीत सुनिश्चित की। वाराणसी की ओर से प्रीति ने नौ, रेश्मा ने आठ, नैना ने चार और शिवांगी ने दो गोल किए।
विज्ञापन


वहीं, अयोध्या की ओर से मोनी और राजपति ने पांच-पांच व आराध्या, मुस्कान, खुशी और दीया ने दो-दो गाेल किए। मुख्य अतिथि हैंडबॉल विनय सिंह, सचिव अमित पांडेय और क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और प्रदेश चैंपियन बनने पर टीम और कोच को बधाई दी। इस मौके पर अजय सिंह, अतुल, सचिन, निलेश, मनोज व अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें