फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गर्भवती की पिटाई कर की तोड़फोड़, तीन पर केस

Wed, 24 May 2023 05:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली के कस्बा बंकी में गर्भवती को पीटकर घायल करने के मामले में बुधवार को तीन पर केस दर्ज हुआ है। यहां की निवासी सीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले मनोज कुमार द्वारा अक्सर कूड़ा रास्ते में फेंक दिया जाता है। बीते नौ मई को उसने कूड़ा फेंका जो सीमा के ऊपर गिरा। विरोध करने पर मनोज व उसकेे परिजनों ने घर में घुसकर सीमा की पिटाई की। घर का सामान तोड़ डाला। सीमा ने बताया कि वह गर्भवती है। पिटाई से बेेहोश हो गई तो वे लोग मृत समझकर भाग गए। साथ में घर में रखे पांच हजार रुपये उठा ले गए। मोहल्लों वालों की सूचना पर पति ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की तहरीर दी गई मगर पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मनोज समेत तीन के खिलाफ हमला, चोरी आदि का केेस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें