फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवती का अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Wed, 24 May 2023 05:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने चार लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। असंद्रा क्षेत्र के एक गांव के एक मजदूर ने एसपी से शिकायत कर बताया कि बीते 19 मई को गांव के ही विनोद कुमार व सीमा भूसा रखवाने की बात कहकर उनकी पुत्री को बुला ले गए थे। आधी रात तक बेटी के न आने पर पता किया तो जानकारी मिली कि कोठी थाना क्षेत्र के कौरहा का पुरवा गांव निवासी ज्चाला द्वारा पुत्री का अपहरण किया गया है। इस कृत्य में उसके पिता प्रेमचंद्र भी शामिल हैं। पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म व हत्या की आशंका जताते हुए असंद्रा थाने में तहरीर दी मगर दीवान ने जांच की बात कह रिपोर्ट नहीं दर्ज की। असंद्रा के एसएओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि विनोद, सीमा, ज्वालाव प्रेमचंद्र के खिलाफ अपहरण व साजिश रचने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें