फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: गैस रिफिलिंग के समय वैन में लगी आग, धू-धू कर जली... दो घर भी जले; टिकैतनगर-रामनगर मार्ग में लगा जाम

Thu, 05 Jun 2025 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में आग लग गई। इससे वैन धू-धू कर जल गई। आग से पास के दो घर भी जल गए। घटना के बाद टिकैतनगर-रामनगर मार्ग आधा घंटा तक ठप रहा। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।  
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग के समय वैन में लगी आग, धू-धू कर जली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार की शाम रसोई गैस सिलेंडर से वैन में रिफिलिंग करते समय आग लग गई। आग से वैन धू-धू कर जलने लगी। लपटों की चपेट में आने से दो घर भी जल गए। इसी बीच सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के सतनामपुरवा मजरे कोटवाधाम की है। यहां एक वैन चालक आबादी के बीच रसोई गैस सिलेंडर से वैन में रिफिलिंग करने लगा। इसी दौरान आग लग गई। आग लगने पर चालक फरार हो गया। आग की लपटों से संतोष के घर के छप्पर व उमेश यादव के घर में आग लग गई। दोनों घरों की गृहस्थी का सामान व एक मोटर साइकिल भी जल गई।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। इसके कारण घटनास्थल के निकट मार्ग करीब आधा घंटा तक जाम रहा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिन लोगों के घर जले हैं, वह लोग मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर रिफलिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-  UP News: शिक्षकों के सामान्य तबादले का आदेश जारी, शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन


बदोसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया की आग लगने की सूचना मिली थी। रिफिलिंग की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आग से तीन बकरियों की मौत, गाय झुलसी

आग लगने की एक अन्य घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के पेमई का पुरवा मजरे सैदखानपुर में हुई। दोपहर में लालजी के घर में अचानक आग लग गई। इसमें घर का सामान जल गया। लालजी के पड़ोसी राम वचन के घर में भी लाग की लपटें पहुंच गई। इसमें तीन बकरियां जलकर मर गईं। एक गाय झुलस गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें