फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पटरी से उतरी रफ्तार, वैशाली 10 तो गोरखधाम 13 घंटे लेट

Wed, 17 Dec 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाराबंकी। घने कोहरे ने बाराबंकी से गुजरने व ठहराव लेने वाली ट्रेनों की रफ्तार थाम दी। गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भारी विलंब से चलीं, जिसका सीधा असर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। प्लेटफॉर्म पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जमा रही और वे ठंड में ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


12556 गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 13 घंटे और 15566 वैशाली एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से पहुंची, जिससे बाराबंकी होकर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां कई गुना बढ़ गईं। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को न सिर्फ स्टेशन पर घंटों रुकना पड़ा, बल्कि रास्ते में भी भोजन और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ा। इसके अलावा 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, 13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे देर से चली। बाराबंकी से लखनऊ और गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेनों पर भी कोहरे का असर दिखा। गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी करीब एक घंटा 46 मिनट, 15032 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी गोमतीनगर से 4 घंटे 20 मिनट देर से रवाना हुई, जिससे रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार कोहरे के बावजूद सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए रेलवे प्रशासन सतर्क है। ट्रेनों में 980 फॉग सेफ डिवाइस लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें