फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उत्तम की 18.85 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Wed, 05 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई कंपनी एलयूसीसी के यूपी जोनल हेड उत्तम सिंह राजपूत व इसकी पत्नी माया सिह राजपूत की 18.85 करोड़ कीमत की चल व अचल संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरु कर दी है। बुधवार को पुलिस ने बाराबंकी व लखनऊ की संपत्ति को कुर्क करने के लिए अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर दी। उत्तम व माया बीते तीन माह से फरार हैं। इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने के साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव का निवासी उत्तम सिंह राजपूत शहर के कंपनी बाग मोहल्ले में जमुरिया नाला पास मकान बनाकर रहता था। उसका एक मकान लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के स्ट्रींग गार्डेन उत्तर धौना में भी हैं। राजपूत जिले में कंपनी का कार्यालय खोलकर मुख्य प्रबंधक बना व अपने नीचे डाउन लाइन एजेंट के रूप में जोड़े कई जरूरतमंदों के माध्यम से लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर फर्जी बांड बनाकर करोड़ों रुपये जमा कराए। उत्तम व माया पर बदोसराय, सफदरगंज, दरियाबाद, कोतवाली नगर, देवा, टिकैतनगर, मसौली, मोहम्मदपुरखाला, रामनगर में धोखाधड़ी के 17 केस दर्ज हैं।
पुलिस उत्तम का शहर के मोहल्ला दयानंद नगर स्थित 11 करोड़ रुपये कीमत का 325.157 वर्ग मीटर का भूखंड, 3.98 करोड़ का तीन मंजिला भवन, लखनऊ स्प्रिंग गार्डेन उत्तर धौना में 378.260 वर्ग मीटर जमीन व 1.86 करोड़ का चार मंजिला भवन पहले ही सीज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें