फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दौड़ में जैद व गोला फेंक में उत्कर्ष ने मारी बाजी

Thu, 28 Dec 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य आशीष राय ने किया।
विज्ञापन


800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में जैद, 200 मीटर में प्रशांत ने बाजी मारी। जबकि 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में प्रशांत अव्वल रहे। जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रियंका रावत पहले स्थान पर रही। जबकि कबड्डी में भवानीपुर ददरौली की टीम ने सिरौली गौसपुर को हराया।


जूनियर बालिका कबड्डी में मरकामऊ विजेता तथा मेला रायगंज उपविजेता रही। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में भवानीपुर ददरौली विजेता तथा अलीनगर उपविजेता रही। लंबी कूद में जैद और गोला फेंक में उत्कर्ष पहले स्थान पर रहे। भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित पांडे ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप कुमार, विपिन चंद्र पटेल व सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें