फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अंडर-14 रिकर्व राउंड में बाराबंकी ने जीता स्वर्ण

Thu, 28 Dec 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। इसमें (अंडर-14) इंडियन राउंड एवं रिकर्व राउंड के तीरंदाजों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। टीम इवेंट इंडियन राउंड (अंडर-14) में बागपत ने स्वर्ण, गोरखपुर ने रजत और प्रयागराज ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-14 रिकर्व राउंड में बाराबंकी ने स्वर्ण पदक जीता। उधर, रिकर्व राउंड सिंगल वर्ग में अभय प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह स्टेडियम में मेले जैसा नजारा था। कई टीमें व खिलाड़ी निशाना चूकने से बाहर होने के बावजूद शाम तक फाइनल मुकाबला देखने डटे रहे। साथी खिलाड़ी व साथ आए अभिभावक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। दोपहर बाद हुए (अंडर-14) फाइनल मुकाबले में जब बाराबंकी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता तो लोग खुशी से झूम उठे।वहीं सिंगल वर्ग के रिकर्व राउंड में अभय प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीता तो स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठा। वहीं टीम इवेंट इंडियन राउंड (अंडर-14) में बागपत ने स्वर्ण, गोरखपुर ने रजत और प्रयागराज ने कांस्य पदक जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर बलराम कृष्ण यादव, हरपाल, कपिल वर्मा, जितेंद्र पटेल, पवन वर्मा, आशुतोष व अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।




अइंडर-14 रिकर्व राउंड में टीम बाराबंकी ने गोल्ड जीता लोग खुशी से झूम उठे। इसी बीच रिकर्व राउंड सिंगल में अभय प्रताप सिंह ने लक्ष्य पर निशाना लगाकर ब्रांच मेडल जीता तो हर ओर से तालियां गूंज उठी। टीम इवेंट इंडियन राउंड अंडर-14 में बागपत ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं गोरखपुर ने रजत पदक और प्रयागराज ने कांस्य पदक जीता। समापन समारोह मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनlकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलराम कृष्ण यादव, हरपाल, कपिल वर्मा, बिमलेंद्र पांडे, देवेश चतुर्वेदी, एमपी सिंह, अजीत यादव, जितेंद्र पटेल, पवन वर्मा, आशुतोष, अमन, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें