फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा में हंगामा

Sat, 09 Jan 2016 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं जमा होने पर शनिवार को छात्रों ने परिसर में हंगामा किया। मामला बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुला ली मगर छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। कॉलेज प्रशासन ने भी अपनी परेशानी बताते हुए छात्रों को विलंब शुल्क के साथ 18 जनवरी से फॉर्म जमा करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य परीक्षा का फॉर्म जमा करने के लिए शनिवार को करीब पचास छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। मगर कॉलेज प्रबंधन ने फॉर्म जमा करने से इनकार कर दिया। इस पर विद्यार्थी हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख कॉलेज ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। इलाहाबाद से आए एमए के छात्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह फॉर्म जमा करने के लिए पहले भी आ चुके हैं। मगर पहले फॉर्म जमा नहीं किया अब कह रहे हैं कि अंतिम तिथि बीत गई।
विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरानगर से आईं निमाराज श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद द्वारा 12 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मगर महाविद्यालय में अभी से फॉर्म नहीं जमा किए जा रहे हैं। जौनपुर से आए ओमप्रकाश, लखनऊ से आई आराधना व जनपद के सत्यप्रेमी नगर निवासी शनि कुमार व शिवम सिंह ने बताया कि इससे पहले भी वह सभी फॉर्म जमा करने के लिए कॉलेज आए थे। मगर बैक पेपर परीक्षा का हवाला देकर फॉर्म नहीं जमा किया गया।

इस बारे में कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. राजेश मल्ल ने बताया कि कॉलेज गेट पर एक माह पहले ही नोटिस चस्पा कर दिया गया था। जिस पर आठ जनवरी तक ही परीक्षा फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए गए थे। कॉलेज में अब तक साढ़े बारह हजार प्राइवेट फॉर्म जमा हो चुके हैं। इन फॉर्म की छंटाई के बाद उन्हें सोमवार तक ऑनलाइन करना है। ऐसे में यदि और फॉर्म नए सिरे से जमा किए गए तो उन्हें नए सिरे से व्यवस्थित करने में दिक्कत आएगी।

वहीं, दूसरे शहरों से आए छात्रों का कहना है कि जब विवि ने फॉर्म जमा करने की तिथि 12 जनवरी तय की है तो फिर कॉलेज आखिर फॉर्म जमा करने से क्यों मना कर रहा है। रही बात कॉलेज में नोटिस चस्पा होने की तो दूसरे शहरों के छात्रों को भला इसकी जानकारी कैसे हो सकती है। इस सवाल पर चीफ प्राक्टर ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें