फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP Result 2026: सरकारी स्कूल में पढ़कर बिटिया ने बढ़ाया मान, मेरिट में नौंवा स्थान, दुग्ध विक्रेता हैं पिता

Fri, 24 Apr 2026 09:52 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के देवा के मामापुर में रहने वाली मोनिका के जुनून को आर्थिक बाधाएं रोक नहीं सकीं। पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि और दृढ़ इच्छाशक्ति को देख कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
मोनिका यादव, 96.33 प्रतिशत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर (ऐडेड स्कूल) की छात्रा मोनिका यादव ने हाईस्कूल में 96.33 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया है। बेटी की सफलता पर दुग्ध विक्रेता पिता उमेश कुमार और मां मंजू देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


देवा के मामापुर में रहने वाली मोनिका के जुनून को आर्थिक बाधाएं रोक नहीं सकीं। पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि और दृढ़ इच्छाशक्ति को देख कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सहयोग किया। मोनिका ने भी दिन रात कड़ी मेहनत की। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम जारी हुआ तो मोनिका ने 578 अंक हासिल कर अपने स्कूल, परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।

ये भी पढ़ें - टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मेधावियों की नर्सरी बन गया सीतापुर का बाबूराम कॉलेज, 2016 से ही यहां से निकल रहे हैं टॉपर


कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने मोनिका को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें