फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लापता युवती का धान के खेत में मिला नर कंकाल, पास में खून से सने कपड़े मिले; पिता बोला- मेरी बेटी

Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
Akash Dwivedi संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में एक माह से लापता युवती का नर कंकाल धान के खेत में मिला। पास पड़े खून से सने कपड़ों से पिता ने पहचान की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीएनए जांच कराने और सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : संवाद एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के एक गांव से 26 दिन से लापता युवती के कंकाल के टुकड़े बृहस्पतिवार देर शाम तीन किमी दूर धान के खेत में मिले। कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर पिता ने उसकी पहचान बेटी के रूप में की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सबके अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच होगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती 16 अक्तूबर से लापता हुई थी। घर से 15 हजार रुपये और सोने के जेवर गायब थे। पिता ने अगले दिन रामनगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार शाम एक सरकारी विद्यालय से करीब 200 मीटर और आबादी से करीब 300 मीटर दूर धान के खेत में बच्चों की नजर कंकाल पर पड़ी। 

Trending Videos
विज्ञापन

पास में ही कपड़े भी मिले। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौके की जांच की और साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे पिता ने काले लोअर के आधार पर कंकाल की पहचान बेटी के रूप में की।

रामनगर के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कंकाल के टुकड़े करीब 200 मीटर की दूरी में अलग-अलग जगह पड़े मिले हैं। आशंका है कि जंगली जानवर उन्हें खींचकर इधर-उधर ले गए हों। पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

सीओ गरिमा पंत ने बताया कि कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

शक के आधार पर हुई थी पूछताछ

युवती के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की। पिता ने जिन लोगों पर शक जताया उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई मगर किसी की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने नहीं आने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।

एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीम में गठित कर दी गई है। पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें