फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाराबंकी के पीएसी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, पुलिस को सुसाइड नोट में ये लिखा मिला

Tue, 12 May 2026 09:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

करीब एक माह पहले उन्हें 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से संबद्ध किया गया था, जहां वह फेंसिंग की प्रैक्टिस कर रही थीं।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इटावा जिले के जसवंतनगर की रहने वाली शिल्पी (28) वर्ष 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं। वह फेंसिंग (तलवारबाजी) की खिलाड़ी थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर में थी। 

कमरे में लटकी मिली

करीब एक माह पहले उन्हें 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से संबद्ध किया गया था, जहां वह फेंसिंग की प्रैक्टिस कर रही थीं। बताया गया कि मंगलवार दोपहर उन्होंने सहकर्मियों के साथ भोजन किया था।  शाम करीब पांच बजे जब वह प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड पर नहीं पहुंचीं तो सहकर्मी उन्हें बुलाने कमरे पर गईं। 

कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा गया तो शिल्पी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शिल्पी तलाकशुदा थीं। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। कमरे को सील कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें