फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाराबंकी में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, ग्राम समाज की जमीन पर हुआ था निर्माण

Tue, 10 Nov 2026 09:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)

सार

मामले में घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। प्रशासन ने केवल उसके हिस्से का निर्माण गिराया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म-हत्या के आरोपी उतम सिंह का मकान ढहाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी उत्तम सिंह के मकान के कुछ हिस्से को सोमवार शाम प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। जांच में मकान का कुछ निर्माण ग्राम समाज की जमीन पर पाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व प्रशासन ने जेसीबी से छप्पर और नए निर्माण को ध्वस्त कराया।

विज्ञापन


दरअसल, पांच नवंबर को बालिका का शव गांव के पास बाग स्थित पुराने कुएं में मिला था। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। आरोपी तीन भाइयों में एक है। प्रशासन ने केवल उसके हिस्से का निर्माण गिराया है। उसकी मां के रहने वाले हिस्से को छोड़ दिया गया।

आरोपी की पत्नी एक साल से बच्चे के साथ मायके में रह रही है। एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि जांच में आरोपी का मकान ग्राम समाज की जमीन पर बना मिला था। घटना के बाद भाजपा विधायक दिनेश रावत की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें