फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, पति की हालत नाजुक; तीन बेटियों के बाद मन्नत से हुआ था बेटा

Tue, 10 Nov 2026 03:34 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और मासूम बालक की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायल युवक के बदहवास होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बड्डूपुर क्षेत्र में लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग पर बाबा कुटी तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूनम (30) और उनके छह माह के बेटे आयुष की मौत हो गई, जबकि पति अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

तीन बेटियों के बाद हुआ था बेटा, मंदिर में मांगी थी मन्नत

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के मझगवां निवासी अनिल यादव अपनी पत्नी पूनम और छह माह के बेटे आयुष के साथ फतेहपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन और प्रसाद चढ़ाने गए थे। बताया गया कि परिवार में तीन बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ था। इसके लिए परिवार ने मंदिर में मन्नत मांगी थी। मंगलवार को मन्नत पूरी होने पर परिवार प्रसाद चढ़ाने पहुंचा था।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने के बाद तीनों बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान बाबा कुटी तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूनम और मासूम आयुष की जान चली गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मां और मासूम बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम

हादसे की जानकारी मिलने पर लखनऊ से परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब 2.30 बजे से शुरू हुए जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें