फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: 10वीं में बाराबंकी के अभिषेक कुमार ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 97.67% अंक

Fri, 25 Apr 2025 12:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसों पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख पाएं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 

विज्ञापन


हाई स्कूल में बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। गंगरेला निवासी अभिषेक, रामसनेहीघाट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उन्हें 600 में 585 नंबर मिले हैं। 

परिवार की मदद से मिली सफलता

अभिषेक के पिता संतोष कुमार निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। माता मिथलेश कुमारी गृहणी हैं। अभिषेक दो भाई और दो बहन हैं। बड़ा भाई बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। बड़ी बहन डीएलएड कर रही है। छोटी बहन अभी कक्षा आठवीं में पढ़ रही है। अभिषेक ने कहा कि परिवार की मदद से ही सफलता हासिल हुई है।

यह भी पढ़ेंः- UP Board Result 2025: सीतापुर के बच्चों ने लहराया परचम, 10वीं के सात... 12वीं के दो बच्चे प्रदेश के टॉप-10 में

विज्ञापन
विज्ञापन


UP Board Result kaise dekhen: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से 'UP Board' का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र 'Class 10th Result' और 12वीं के छात्र 'Class 12th Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो 'Download' बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें