फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में कारोबारी और किसान की माैत

Fri, 25 Apr 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसों में बेकरी के कारोबारी व किसान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दाेनों के शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


सफदरगंज क्षेत्र में उधौली गांव निवासी हर्ष गुप्ता (22) बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार उसी दौरान लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। जिला अस्पताल में हर्ष को मृत घोषित कर दिया गया।

हर्ष गुप्ता बेकरी के कारोबारी थे। उधौली चौराहे पर उन्होंने बेकरी व मिष्ठान की दुकान खोल रखी थी। उनके पिता कमलेश भी अलग दुकान संचालित करते हैं। हर्ष तीन भाइयों में मझले थे।
विज्ञापन


उधर, बुधवार रात सफदरगंज क्षेत्र में ही उधौली-महमूदाबाद मार्ग पर एक साइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पते मिले। राहगीरों की सहायता से पुलिस ने उन्हें सिरौलीगौसपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान असंद्रा थाना के लोधपुरवा निवासी हेमराज (48) के रूप में हुई। उनके परिजनों ने बताया कि हेमराज पिपराहा गांव में पड़ने वाली रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। सफदरगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि वाहनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें