फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल से 117 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Wed, 21 Feb 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से 117 केंद्रों पर शुरू होंगी। हाईस्कूल में 44,500 एवं इंटर में 31,536 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दलों का गठन कर लिया गया है। इसी के साथ केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन



22 फरवरी को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा दो पालियों में होगी। हाईस्कूल की परीक्षा इस बार सुबह आठ के बजाय 8.30 बजे शुरू होगी, जो 11.45 बजे तक चलेगी। पहली पाली के लिए नया समय पहली बार लागू किया जा रहा है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से परीक्षा केंद्रों को सात जोन व 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसी के साथ सीसीटीवी, पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की पल-पल निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा काे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।






यह परीक्षा केंद्र संवेदनशील
एसजीपीआईसी सआदतगंज, एसआरकेएचआईसी गाजीपुर, फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज, सार्वजनिक इंटर कॉलेज, आरआईसी रनापुर हैदरगढ़, श्री खिलाड़ीदास हायर सेकेंडरी स्कूल हंसवापुर, रानी लक्ष्मीबाई स्मारक इंटर कॉलेज कुरौली, एएसडीएसआईसी करौंदिया, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज शरीफाबाद, यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज को को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह श्री सुंदरलाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बरेठी, श्रीकृष्ण गुलाब देयी इंटर कॉलेज शहाबपुर, जीएसएम इंटर कॉलेज बारिनबाग, विद्या पब्लिक इंटर कॉलेज हिम्मतपुर सोहावन, अयोध्या प्रसाद वर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज पूरेचुरई कोटवा सड़क, सीएलएम पब्लिक इंटर कॉलेज गुरुदत्त खेड़ा हसनपुर, युगांतर विद्या मंदिर बेलहरा, आरआर इंटर कॉलेज मसूदपुर को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन







यह है स्थिति
परीक्षा केंद्र - 117
हाईस्कूल में परीक्षार्थी - 44500
इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी- 31536
सेक्टर- 12
जोन- सात
सचल दल- पांच






12 सेक्टर में दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात
सेक्टर एक में नायब तहसीलदार रितुराज शुक्ला, बीडीओ बंकी जितेंद्र कुमार, सेक्टर दो में नायब तहसीलदार कुमकुम मिश्रा, उपायुक्त सेल टैक्स विकास सेठ, सेक्टर तीन में प्रियंका शुक्ला, बीडीओ देवा, सेक्टर चार में सहायक चकबंदी अधिकारी भुवनेश्वर कुमार, बीडीओ हरख, सेक्टर पांच में नायब तमहसीलदार रामजीत, बीडीओ मसौली, सेक्टर छह में नायब तहसीलदार शैलेश कुमार पांडेय, बीडीओ सूरतगंज की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर सात में नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, बीडीओ फतेहपुर, सेक्टर आठ में रामजी द्विवेदी, बीडीओ निंदूरा, सेक्टर नौ में नायब तहसीलदार संजय कुमार व बीडीओ सिरौलीगौसपुर सेक्टर 10 में नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय, बीडीओ दरियाबाद, सेक्टर 11 में नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, बीडीओ सिद्धौर, सेक्टर 12 में नायब तहसीलदार सीताराम व बीडीओ हैदरगढ़ की ड्यूटी लगाई गई है।




सात जोनल मजिस्ट्रेट बने
बोर्ड परीक्षा के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जिनमें जोन एक में एसडीएम नवाबगंज विजय कुमार त्रिवेदी, जोन दो में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय चंद्रकांत त्रिपाठी, जोन तीन में एसडीएम रामनगर पवन कुमार, जोन चार में एसडीएम फतेहपुर आर जगत सांईं, जोन पांच में एसडीएम सिरौलीगौसपुर नेहा ब्याडवाल, जोन छह में एसडीएम रामसनेहीघाट रामासरे वर्मा व जोन सात में एसडीएम हैदरगढ़ अनुराग सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें