फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Wed, 18 Nov 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी। कुर्सी के बैना ताला गांव निवासी राजेश कुमार (45) की मंगलवार रात आठ बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से दारापुर चौराहे पर सब्जी खरीदने जा रहे थे। दारापुर-आगासंड मार्ग पर आमरुन फैक्टरी के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुर्सी थानाध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें